फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों को जेल में डालो

Mon, 16 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। लूटपाट के विरोध पर दुकानदार की हत्या से क्षेत्र के लोगों में गम और गुस्से का माहौल है। रविवार को विधायक सुरेश राणा ने पीड़ित परिवार के यहां पहुंचकर सांत्वना जताई। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। विधायक ने मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात कर मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


गांव वेदखेड़ी निवासी सतपाल सैनी झिंझाना में गाड़ी वाला चौराहे के पास इलेक्ट्रानिक्स की दुकान करता था। शनिवार रात वह अपने पड़ोसी मुकेश के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर वेदखेड़ी तिराहे के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने सतपाल से नकदी और दुकान की चाबी वाला थैला लूटा।

रोध करने पर बदमाशों ने सतपाल के मुंह पर सटाकर गोली मार दी थी। घायल ने शामली से मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। रविवार को परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा को ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर दिन ढलते ही बदमाशों का राज कायम हो जाता है। दर्जनों घटनाएं लूटपाट की हो चुकी हैं। एक बार तो बदमाशो ने थाना झिंझाना के सिपाही को ही गोली मार दी थी। 
विज्ञापन


विधायक ने जिलाधिकारी और एसपी शामली से फोन पर वार्ता कर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग के साथ पुलिस गश्त बढ़ाने को कहा है। विधायक ने कहा की सपा सरकार में आम जनता त्रस्त है। गुंडागर्दी चरम पर है। कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता इसका बदला लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें