फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आ रहे युवक से जहरखुरानी

Mon, 16 May 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जहखुरानों का शिकार युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज बस पर बैठकर आ रहे युवक से जहरखुरानों ने नगदी व सामान लूट लिया। बस के परिचालक ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। रोडवेज बसों में जहरखुरानों का गिरोह सक्रिय है। शनिवार शाम दिल्ली से फजलगंज डिपो की रोडवेज बस पर बैठकर घर आ रहे रामपुर मजरा थाना बिलग्राम थाना हरदोई निवासी प्रमोद (40) पुत्र गंगानरेश को जहरखुरानों के गिरोह ने अपने जाल में फंसाकर नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन


बेहोश होने के बाद उसके पास मौजूद हजारों रुपये और सामान लूट लिया। रात के समय बस के परिचालक ने यात्रियों की गिनती की तो युवक को बेहोशी की हालत में देखकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अभी तक उसे होश नहीं आ सका था। मालूम हो कि इससे पहले भी कई घटनाएं जहरखुरानों ने की लेकिन किसी को भी पकड़ा नहीं जा सका। कुछ रोडवेज बस के परिचालक तो जहरखुरानों के शिकार व्यक्तियों को जीटी रोड के किनारे छोड़ कर फरार हो चुके हैं। सुबह होने पर उन्हें एंबुलेंस या पुलिस जिला अस्पताल में भर्ती कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें