कैराना। हरियाणा के सिरसा से अपहरण कर लाई गई विवाहिता कैराना में मिली। विवाहिता ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके बताया कि अपहरण करके उसे एक मकान में बंधक बनाया हुआ है। काफी दौड़ भाग के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसको छुड़ाया और थाने ले आई। बाद में थाने पहुंचे विवाहिता के माता पिता बगैर कार्रवाई के उसको अपने साथ ले गए। विवाहिता को लाने वाला आरोपी युवक पंजाब के खन्ना का रहने वाला है।
इसके बाद नगर पालिका चेयरमैन राशिद अली से संपर्क कर पुलिस ने वार्ड 24 के सभासद मिन्नु उर्फ यामीन को साथ लेकर विवाहिता को तलाश किया। पुलिस रामडा रोड के पास एक खाली मैदान के पास पहुंची, तो विवाहिता ने पुलिसकर्मियों को देखकर शोर मचा दिया। इसी दौरान मकान मालिक दोनों भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस मकान के अंदर घुसी, तो वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया।
पुलिस ने धमकाते हुए उन्हें शांत किया। इस दौरान पुलिस ने मकान से एक बाइक भी बरामद की। जिसके बाद पुलिस विवाहिता को लेकर थाने लौट आई। वहां पुलिस को उसने बताया कि 20 दिसंबर को पंजाब के खन्ना जिले का रहने वाला अजय नामक युवक उसे बहला फुसलाकर ले आया और यहां कैराना में दूसरे समुदाय के परिचित के मकान में लाकर रख दिया। उसका मायका मुजफ्फरनगर जिले के रामराज में है।
इसके बाद पुलिस ने विवाहिता परिजनों और ससुराल वालों को सूचना दी। शाम करीब छह बजे विवाहिता के माता पिता कैराना थाने पहुंचे और बगैर किसी कार्रवाई के विवाहिता को अपने साथ ले गए।