फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के नहीं हुए बयान

Wed, 30 Dec 2015 12:40 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला/शामली। कांधला की पीड़ित छात्रा के कोर्ट में 164 के बयान नहीं हो सके। बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस को अभी दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा। मंगलवार को कांधला पुलिस चुपचाप छात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर आई, मगर कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। कोर्ट में छुट्टी होने के कारण पुलिस छात्रा को लेकर लौट गई।
विज्ञापन


शामली जिले के कांधला कसबे की छात्रा का 29 नवंबर को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया गया था। मामले में 25 दिसंबर को कांधला में महापंचायत होने के बाद पुलिस ने आरोपी आसिफ को दिल्ली के बसंत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया था।

 डॉक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने छात्रा को शामली चिकित्सालय में कड़ी सुरक्षा में रखा हुआ है। अब छात्रा के कोर्ट में 164 के बयान होने हैं। मंगलवार दोपहर कांधला पुलिस गुपचुप तरीके से छात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची। पुलिस को यहां आकर पता चला कि कोर्ट में अवकाश चल रहा हैं, जिस कारण छात्रा के बयान नहीं हो सकते। एक जनवरी को कोर्ट खुलेगी, तब बयान हो सकते हैं। इसके बाद कांधला पुलिस छात्रा को लेकर लौट गई।
विज्ञापन


तीन दिन सीएचसी में रहेगी छात्रा ः मंगलवार को मुजफ्फरनगर न्यायालय से लौटने पर पीड़ित छात्रा को शामली सीएचसी में रखा गया। एक उपनिरीक्षक के अलावा दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। एक जनवरी को न्यायालय खुलने में अभी तीन दिन हैं। थानाप्रभारी ने बताया कि छात्रा को तीन दिन तक सीएचसी में ही रखा जाएगा।

फरार तीन आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी ः छात्रा अपहरण मामले में आसिफ सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आसिफ और उसके एक भाई को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी तीन आरोपी फरार हैं। इनमें आसिफ की पत्नी भी शामिल है। उन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में अभी तक पुलिस विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें