फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी से आरोपी को छुड़ा ले गए ग्रामीण

Tue, 20 Jun 2017 12:13 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना/झिंझाना। गांव खोड़समा में घुड़चढ़ी के   दौरान डीजे पर डांस करने के विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई।   सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस  एक पक्ष के युवक को पकड़कर चौसाना चौकी पर ले गई। रात में आरोपी युवक पक्ष के लोगों ने चौकी पर जाकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हुए कस्टडी से आरोपी को छुड़ा लिया। हालांकि सोमवार   सुबह आरोपी युवक को पुलिस ने दोबारा पकड़ लिया। 
विज्ञापन


चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खोड़समा निवासी विनोद के बेटे मोहित की शादी के लिए रविवार रात घुड़चढ़ी हो रही थी। युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान मोहित के चाचा प्रमोद और गांव के ही योगेश पुत्र बृजपाल के बीच झगड़ा हो गया।

इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। आरोप है कि योगेश पक्ष के लोगों ने पथराव भी कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

संघर्ष के दौरान राहुल, अमित, पंकज आदि सहित कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर चौसाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ऊन सीएचसी भिजवाया। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को शामली रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पक्ष के योगेश को पकड़ लिया और चौसाना चौकी ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। रात में करीब 10:00 बजे योगेश पक्ष के लोग इकट्ठा होकर चौसाना चौकी पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने समझाना चाहा, तो उनके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद योगेश को जबरन पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर ले आए।

रात करीब दो बजे झिंझाना थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज चौसाना पुलिस बल के साथ खोड़समा गांव में पहुंचे और योगेश को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

फिर सोमवार सुबह करीब आठ बजे एसओ झिंझाना भगवत सिंह, चौसाना चौकी इंचार्ज अनिल कुमार, ऊन चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ गांव खोड़समा पहुंचे और योगेश पुत्र बृजपाल को पकड़कर झिझांना थाना ले आए। एसओ झिंझाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पुलिस कस्टडी से जबरन छुड़ाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमोद के घर पर पुलिस का पहरा 
गांव खोड़समा में प्रमोद और विनोद के पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया। घटना को लेकर गांव में तनातनी बनी है, जिसके चलते पुलिस ने एहतियातन प्रमोद और विनोद के मकान पर दो कांस्टेबलों की ड्यूटी लगा दी है। ताकि किसी प्रकार की घटना न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें