फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ई रिक्शा से दे रहे दे परिक्रमा ,नशे में धुत युवकों ने मारी कार से टक्कर

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। नगला सांखी के समीप सोमवार की सुबह 8.30 बजे नशे में धुत कार सवारों ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। रिक्शा में सवार अलवर निवासी नौ बच्चे घायल हो गए। सभी अपने माता-पिता के साथ सप्तकोसीय परिक्रमा दे रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। दो बच्चों की हालत चिंताजनक है, उनको भरतपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी कार सवार तीन युवकों को दबोच लिया है। तीनों युवक घटना के समय नशे में थे।

शिवनगर कालोनी अलवर निवासी गिर्राज प्रसाद सैनी, राजेश सैनी, रवि सैनी अपने परिवार के साथ गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा देने के लिए आए थे। परिवार के बड़े सदस्य पैदल परिक्रमा दे रहे थे। छोटे बच्चों को ई-रिक्शा में बैठा दिया था।
विज्ञापन


ई-रिक्शा नगला सांखी के समीप पहुंचा ही था कि एक कार ने टक्कर मार दी। रिक्शा पलट गया, इसमें सवार नौ बच्चे घायल हो गए। राधाकुंड पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर कार सवार दिल्ली निवासी मनीष, लकी हरवीर को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि कार सवार नशे में थे।

यह बच्चे हुए घायल
यशिका (6 वर्ष), रक्षिका (4), मोनिका (3), खुशी (6), नवीन (3), राधिका (6), गरिमा (7), गौरव (6), कुणाल (6 वर्ष)

बच्चों की चीखों से गूंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
गौरव और गरिमा को भरतपुर के ट्रोमा सेंटर रेफर करने के बाद बाकी सात बच्चों को इलाज के दो घटें बाद छुट्टी दे दी गई। चोटों के चलते बच्चों के मुंह से निकली चीख से गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गूंज उठा। बच्चों के माता-पिता के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें