फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने दबोचा

Tue, 25 Apr 2017 12:19 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। शिक्षक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रंगदारी की धमकी देने में प्रयुक्त सिमकार्ड उससे बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है। वह रुपये अपने पास रखने का शौकीन है। इसी वजह से उसने शिक्षक से रंगदारी मांगी थी। वहीं, आरोपी के एक साथी को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ की।  
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व थाना कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी निवासी शिक्षक बनारसी दास से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पीड़ित शिक्षक ने इस मामले की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई थी। वहीं, कांधला थाने पर प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा और सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह आल्दी निवासी गोविंदा (19) को कैराना बाईपास से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से सिमकार्ड और चाकू बरामद हुआ है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोविंदा नशा करने का आदी है और पैसा पास रखने का शौकीन भी है। पड़ोस में रहने वाले शिक्षक बनारसी दास से उसके पिता की दोस्ती थी, जिसके चलते वह शिक्षक की आर्थिक स्थिति के बारे में जानता था। उधर, आरोपी गोविंदा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव में निर्माणाधीन स्कूल के पास उसे सिमकार्ड पड़ा मिला था।
विज्ञापन


 इसके बाद उसने गांव के ही जालंधर नामक युवक का फोन लिया और उसमें उक्त सिमकार्ड का इस्तेमाल करते हुए शिक्षक बनारसी दास को दो लाख रुपये रंगदारी की धमकी दी। रंगदारी की डिमांड पूरी न होने पर शिक्षक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी  गई थी। पुलिस का कहना है कि गोविंदा को अपना फोन देने वाले जालंधर से भी पूछताछ चल रही है, यदि उसके खिलाफ ठोस साक्ष्य मिलते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें