फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत, मुजफ्फरनगर में मिल रही लोकेशन

Tue, 22 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
शामली। सुन्हेटी में ब्रह्मपाल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की दबिशें जारी है। हत्याकांड के खुलासे को दौड़ रही पुलिस को केस से जुड़े संदिग्धों तथा हत्यारोपियों की लोकेशन पानीपत और मुजफ्फरनगर में मिली है। इसी के चलते पुलिस ने मंगलवार को दोनों जगह ताबड़तोड़ दबिशें दी और कई संदिग्धों को उठा लिया। सभी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


अकबरपुर सुन्हेटी में रविवार की रात गुड्डी हत्याकांड से जुड़े ब्रह्मपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। हत्यारोपियों को पकड़ने तथा केस के खुलासे के लिए एसपी डा. अजय पाल शर्मा द्वारा सीओ कैराना भूषण वर्मा के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया था।

जिसके चलते टीमें अलग-अलग जगह अपना काम कर रही है। हत्यारोपियों के मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाकर हत्यारों तक पहुंचने की कवायद की जा रही है। मंगलवार को इस हत्याकांड से जुड़े कुछ संदिग्धों तथा हत्यारोपियों की लोकेशन पुलिस को पानीपत और मुजफ्फरनगर में मिली। जिसके बाद कैराना पुलिस ने पानीपत और मुजफ्फरनगर में दबिशें दी और कई संदिग्धों को उठा लिया। पुलिस उनसे हत्यारोपियों के मामले में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले में हरेक एंगल पर कार्य कर रही है, तीन टीमें लगाई गई है, पानीपत और मुजफ्फरनगर में भी दबिशें दी गई है कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें