टड़ियावां थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने के खेत में गिरा था। जिसको देखने के लिए युवक गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी मोहित उर्फ मुकेश (22) पुत्र स्व. श्यामल सिंह यादव मंगलवार सुबह खेत पर गन्ना बोने गया था। खेत पर मां श्याम सुंदरी, छोटा भाई धीरज, छोटी बहने कांती और मालती भी गई थी। पड़ोस के खेत में खडे़ गन्ने के खेत में लपटें उठती देखी। इस पर मोहित आग लगने का कारण जानने गया। इससे हाईटेंशन लाइन से टूटकर गिरे तार की चपेट में आ कर जिंदा जल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।