फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने पर घर से निकाला

Mon, 17 Apr 2017 12:00 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
थानाभवन। संतान न होने पर ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित किया और पिटाई करके घर से निकाल दिया। पीड़िता के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


थानाभवन के मोहल्ला शाहविलायत निवासी शहजाद पुत्र नानू का चार वर्ष पूर्व अब्दुल अजीज निवासी कैराना की पुत्री फरीदा के साथ निकाह हुआ था। फरीदा के भाई आदिल ने रविवार को थानाभवन थाने पहुंचकर तहरीर दी।

आदिल ने बताया कि शादी को चार साल बीतने के बाद जब उसकी बहन फरीदा के कोई संतान पैदा नहीं हुई, तो ससुरालियों ने फरीदा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे बांझ बताकर ताने मारने लगे और विरोध करने पर पिटाई करने लगे। 13 अप्रैल की रात आरोपी पति शहजाद, सास कनीजा, ससुर नानू, देवर सुहेल, नसरू और ननद सबीना, मुस्कान ने एक साथ मिलकर फरीदा को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


किसी तरह फरीदा अपने मायके कैराना पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। पीड़िता के भाई आदिल ने थानाभवन थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें