फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 16 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
शामली। चेकिंग के दौरान मंगलवार रात पुलिस द्वारा पकड़ा गया मांस जांच में गाय का निकाला। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया गोमांस दिल्ली ले जाया जा रहा था। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात कांधला थाना पुलिस कैराना मार्ग पर नई मंडी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कैराना की तरफ से आते टाटा 709 को चेकिंग के लिए रोका। मिनी ट्रक पर तिरपाल ढका हुआ था। उसे हटवाकर देखा, तो उसमें मांस लदा था। आरोपी चालक धीरज पुत्र हुकमपाल निवासी सबदलपुर थाना चांदपुर (बुलंदशहर) को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर मांस की जांच कराई, तो प्रारंभिक जांच में पशु चिकित्सक ने उसे गोमांस बताया। मांस का सैंपल परीक्षण के लिए सुरक्षित रख लिया, जिसे मथुरा स्थित प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


हिंदू संगठन भी दे रहे थे सूचना 
बुधवार को प्रेसवार्ता कर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि उक्त मांस कैराना स्थित एक फैक्ट्री से लाया है, जहां अवैध रूप से पशु कटान होता है। आरोपी धीरज को उक्त मांस को दिल्ली पहुंचाना था। आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

गो हत्या करने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे 
गो हत्या और गोमांस सप्लाई को लेकर पूर्व में कई बार हिंदू संगठनों ने भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कांधला थानाध्यक्ष के साथ ही पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कहा था कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गो हत्या हो रही है।
धीरज तो सिर्फ गोमांस मिनी ट्रक में लादकर दिल्ली ले जाने का जरिया था। उसे मिनी ट्रक का भाड़ा तय किया गया था, लेकिन गो हत्या के पीछे       बड़ा रैकेट काम कर रहा है। गिरफ्तार आरोपी चालक धीरज ने यह भी बताया कि गोमांस कैराना से लाया, जाहिर है कटान कैराना में हो रहा है, मगर कटान करने वाले अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस अधीक्षक का कहना   है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अवैध पशु कटान कर गोमांस सप्लाई करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा तथा नाम मालूम     चलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें