फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी डालने वाला गिरफ्तार

Sat, 20 May 2017 12:47 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
झिंझाना। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी डालने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गांव कसरेवा निवासी नीरज ने व्हाट्सएप पर इंडियन नामक ग्रुप बना रखा था। बुधवार को उसने ग्रुप पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

जिसकी जानकारी होने पर बुधवार रात में ही झिंझाना कस्बा के मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध जताया था। झिंझाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया था। मामले में झिंझाना कस्बा के मोहल्ला मनिहारान निवासी रिजवान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


जिसके बाद से आरोपी को गिरफ्तार करने को दबिश दी जा रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी नीरज को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपी नीरज को शुक्रवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें