फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शव रखकर लगाया जाम

Sat, 20 May 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शव रखकर रोड पर जाम लगाए ग्रामीण, मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के मोहबतपुर ठठिया में मृतका के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव सड़क पर  रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ व कोतवाल पहुंचे। आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान करीब ढाई घंटा यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली के मोहबतपुर ठठिया निवासी राजकुमार (42), रामचंद्र (39) और जमुना (37) तीन भाई हैं। तीनों भाई अलग-अलग मकान में रहते हैं। राजकुमार व रामचंद्र के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर अनबन चल रही थी। इसी बात पर गुरुवार सुबह रामचंद्र की पत्नी श्यामश्री गाय का दूध दुहने गई थी।

जहां पर विवाद होने पर राजकुमार उसकी पत्नी शिव देवी, बेटा विकास व बेटी सोनिका ने डंडे व ईंट से श्यामश्री पर हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल श्यामश्री को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार, उसकी पत्नी, बेटे व बेटी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित किया है।

देर रात पुलिस ने शिवदेवी, विकास और सोनिका को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि राजकुमार अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। शुक्रवार सुबह मृतक  के परिजनों ने ग्रामीणों ने गांव के सामने माधौगंज राघौपुर सड़क पर शव रखकर राजकुमार की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर रास्ता जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे।

सूचना पर कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय पहुंचे। उनके काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए। एसडीएम ओपी गुप्ता व सीओ परमहंस यादव भी पहुंचे। उन्होंने फरार आरोपी की गिरफ्तारी व नियमानुसार मदद का आश्वसन दिया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें