गांव चंदनपुरी में नवजात के बारे में जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में झिंझाना के मोहल्ला चंदनपुरी स्थित नाले के पास किसी ने नवजात शिशु को फेंक दिया। आवारा कुत्ते उसे नोंच-नोंचकर खा रहे थे। राहगीरों ने कुत्तों को वहां से भगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
हर कोई बच्चे को जन्म देने वाली मां को कोस रहा था। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि शिशु का शव लगभग दो दिन पुराना है।
बस्ती के चौकीदार सादान मलिक की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। लेकिन अभी तक नवजात फेंकने वाले के बारे में पता नहीं चल पाया है।