फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकीम काला का भाई गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2015 12:36 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुकीम काला के भाई को लूटी गई स्विफ्ट कार व दस किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने क्षेत्र में पिछले दिनों हुई कई लूट की घटनाएं स्वीकारी हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह के मुताबिक सोमवार की सुबह कोतवाली में तैनात एसआई राजकुमार गौतम व नरेंद्र शर्मा जहानपुरा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कैराना की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने गति बढ़ा दी, जिस पर पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवा लिया।

 कार को मुकीम काला का छोटा भाई वसीम चला रहा था। तलाशी के दौरान कार के अंदर से 10  किलो मादक पदार्थ डोडा बरामद किया गया। साथ ही कार के कागजात भी आरोपी नहीं दिखा सका। पूछताछ में वसीम ने बताया कि यह कार उसके भाई मुकीम ने मेरठ से लूटी थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


वीडियो ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें
शामली। कैराना कोतवाली में मुकीम के साथ क्राइम ब्रांच टीम द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल होने से पुलिस की परेशानी बढ़ सकती है। लोनी बॉर्डर से एसटीएफ द्वारा पकड़े इनामी बदमाश मुकीम काला और साबिर को कैराना लाया  था। यहां से पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एके 47 समेत अन्य हथियार बरामद दिखाए। मुकीम काला से पूछताछ की। इसका वीडियो वायरल हो गया। इससे पुलिस की गोपनीयता की भी पोल खुल गई। एसपी ने कहा वीडियो वायरल की जांच चल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें