फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के प्रेमी युगल ने शामली में जहर खाकर दी जान

Tue, 23 Oct 2018 12:36 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैराना (शामली)। डेढ़ महीने से लापता मुजफ्फरनगर के एक युवक और एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक मकान की छत पर बेसुध पड़े मिले थे। पुलिस को सोमवार तड़के करीब तीन बजे मोहल्ला अलदरमियान निवासी बोगी चालक चुन्नू से सूचना मिली कि उनके मकान के छत पर अंजान युवक और युवती बेहोश पड़े हैं, जिन्होंने कीटनाशक खाया हुआ है।
विज्ञापन


दोनों के पास में कीटनाशक गोलियां भी पड़ी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले गई, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। शामली अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में युवती ने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर कैराना भगवत सिंह ने बताया कि दोनों की इनके आधार कार्ड से दीपक (25) निवासी सिसौली (मुजफ्फरनगर) और इसी के पास गांव लालूखेड़ी की सुनीता (23) के रूप में पहचान की गई। दीपक के पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों डेढ़ माह से लापता थे।

एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से मुजफ्फरनगर के किसी थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं है। प्रम प्रसंग का मामला लग रहा है। घटना के बाद किसी भी पक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिस चुन्नू के मकान की छत पर ये दोनों बेसुध मिले, उसकी ओर से तहरीर दी गई है और पुलिस ने वार्ड 1 के सभासद पति सोनू कुमार की तहरीर पर शवों का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सीओ कैराना ने बताया कि ये दोनों पहले मोहल्ले में ही रहने वाले सिसौली के ब्रजपाल के घर पहुंचे थे और बताया कि रात में गांव जाने का कोई साधन नहीं है। युवक ने अपना नाम कुलदीप बताकर परिचय दिया। पुष्टि के लिए ब्रजपाल ने तभी सिसौली फोन किया तो पता चला कि जिस कुलदीप नाम के युवक का परिचय दिया जा रहा था वो तो गांव में ही है। इसके बाद ब्रजपाल ने दोनों को अपने घर में रुकने से मना कर दिया था। इसके बाद ये रात को चुन्नू के मकान की छत पर चढ़े, जिसका दरवाजा रात में खुला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें