फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

Thu, 03 Sep 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैराना। शामली रोड पर मनीष सिनेमा हाल के पीछे एक युवक का शव पड़ा है। युवक के हाथ पर बिजली का तार लिपटा मिला। पुलिस के अनुसार युवक ने पास ही किसी मकान से बिजली का तार चोरी किया और उसे अपने हाथ पर लपेट लिया।

तार एक जगह से कटा था, इस कारण करंट लगने पर उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मुकेश (37) निवासी मोहल्ला आलकला लाल कुआं के रूप में होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।  कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया मृतक मुकेश के भाई राकेश ने पुलिस को लिखकर दिया उसका भाई नशे का आदी था और शाम छह बजे घर से चला गया था। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया। इस कारण बगैर पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


विवाहिता को पीटा
कैराना। ग्राम पठेड निवासी बिजेंद्र ने कैराना कोतवाली पुलिस को बताया उसकी पुत्री प्रियंका की शादी डेढ़ साल पूर्व हरियाणा के जिला करनाल के गांव बरसत निवासी गुरमेज के साथ हुई । शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन


इस कारण उसकी पुत्री मायके में रह रही है। आरोप है  मंगलवार की शाम उसका दामाद गुरमेज अपने परिजनों के साथ आया और घर में अकेली उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें