फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश का सिर फोड़कर भाग निकला अपहृत छात्र

Thu, 03 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कार सवार बदमाशों ने छात्र का अपहरण कर परिजनों से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर छात्र को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, कि छात्र एक बदमाश का सिर फोड़ कर जान बचाकर भाग निकला। मंगलवार रात परिजनों को वह एक होटल पर मिला।

मोहल्ला इस्लामाबाद भूड़ निवासी निसार का 22 वर्षीय पुत्र इमरान मेरठ के सिवाया में एक कॉलेज में इंजीनियरिंग कर रहा है। मंगलवार सुबह वह प्रतिदिन की तरह घर से कॉलेज के लिए निकला था। छात्र के मुताबिक वह बस से दौराला उतरा और स्कूल जाने के लिए टैंपू में बैठ गया।

इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर टैंपू से उसे उतारा और कार में डालकर ले गए। उस वक्त चालक के अलावा कार में तीन बदमाश थे, इनके साथ एक लड़की भी थी।
विज्ञापन


आगे सड़क पर खड़े हुए दो बदमाश भी कार में बैठ गए। इसके बाद बदमाश उसको किठौर के जंगल में ले गए और ईख के खेत में बांध कर डाल दिया। बदमाशों ने छात्र के फोन से ही परिजनों को कॉल करके पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने फोन पर धमकी दी कि अगर उनको पैसे नहीं दिए गए वे इमरान के टुकड़े करके घर पहुंचा देंगे।

भयभीत परिजन कोतवाली में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खतौली पुलिस दौराला पहुंची और दोनों थानों की पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी।

 छात्र ने बताया कि ईख के खेत में युवती सहित चार बदमाश वहां से चले गए और एक बदमाश को उसकी निगरानी के लिए छोड़ गए। छात्र ने किसी तरह से बंधनमुक्त होकर फोन पर बातचीत कर रहे बदमाश के सिर में ईंट मारकर वहां से भाग निकला। वह काफी दूर तक जंगल में पैदल चला।

मंगलवार रात मेरठ में एक होटल पर पहुंचा। छात्र ने होटल वाले को पूरा घटनाक्रम बताया। होटल मालिक ने ही छात्र के परिजनों को फोन पर खबर दी। खबर मिलते ही परिजन उस होटल पर पहुंचे और छात्र को घर ले आए।
विज्ञापन


उधर, इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि मंगलवार रात में परिजनों ने छात्र के अपहरण की सूचना दी थी। रात में ही छात्र सकुशल मिल गया। इस मामले की जांच पड़ताल कराई जाएगी। परिजन अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें