फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 22 Oct 2015 12:39 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। पुलिस ने एक मकान में अवैध रूप से चल रही पटाखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। गत रात्रि मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस ने इस मकान पर छापा मारा। पुलिस को मकान से भारी मात्रा में पटाखा बनाने का सामान बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई लिखा-पढ़ी नहीं की है।
विज्ञापन



मंगलवार देर रात्रि कस्बे के मोहल्ले से एक मकान में अवैध रूप से पटाखा निर्माण की शिकायत पुलिस को मिली, जिस पर पुलिस ने मकान पर छापा मारा। पुलिस की छापामारी की सूचना मिलते ही पटाखे बना रहे लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पटाखों से लदी एक गाड़ी बरामद की है।

थानाध्यक्ष आरके शर्मा के अनुसार मोहल्लेवासियों की शिकायत पर एक मकान पर छापा मारा गया था, जहां से पटाखे बरामद हुए हैं। अभी इस बात की जांच चल रही है कि पटाखा निर्माण करने के लिए इन लोगों ने लाइसेंस ले रखा था या नहीं। जिसके चलते पुलिस ने अभी इस मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं की है। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच में पटाखे बनाने का निर्माण करना गैर कानूनी है, इसलिए पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन


महिला से मारपीट
कैराना। मौहल्ला आल खुर्द निवासी अकबरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पति मजदूरी करने बाहर गया था। सुबह वह प्लाट पर पशु बांधने गई, तो एक युवक ने लाठी मार कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें