शामली। लिलौन में पुलिस ने चेकिंग के दौरान तार चोर गैंग के चार सदस्य को चोरी के तार सहित दबोच लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
रविवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लिलौन के पास एक गाड़ी में कुछ संदिग्ध लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने उसके पास से एक कार भी बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पड़के गए चोरों आरोपी तार चोर गैंग के सदस्य हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तार बरामद किए गए हैं।
आरोपियों के पास से रेहड़ा भी बरामद किया है। सूत्रों की माने तो सभी चोर नाला पटरी पर स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर चोरी का सामान बेचते थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी के भाई को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।