फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में लगी आग में सामान जला

Fri, 13 Nov 2015 12:19 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कुड़ाना रोड स्थित मोटर बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कुड़ाना रोड पर शहर निवासी अनित जैन की रैम इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री में मोटर बनाने का काम होता है। बुधवार रात अचानक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने थोड़ी ही देर में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में लगी भयंकर आग को देख आसपास के लोगों ने अनित जैन को सूचना दी।

 उन्होंने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी और तुरंत फैक्ट्री पर पहुंचे। जहां आग ने विकराल रूप ले लिया था। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


 फायर ब्रिगेड टीम के मुताबिक फैक्ट्री में  गत्ते पड़े हुए थे, जिस कारण आग भड़कती चली गई। आग लगने का कारण भी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फैक्ट्री मालिक अनित जैन का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें