फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट व्यापारी से मांगी रंगदारी

Fri, 13 Nov 2015 12:17 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला बर खंडी में सीमेंट व्यापारी को फोन पर रंगदारी की धमकी मिली है। धमकी मिलने से व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है। इससे पूर्व भी व्यापारी की दुकान पर फायरिंग की गई। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी धर्मेंद्र सीमेंट व्यापारी है। उसकी मोहल्ला बरखंडी में सीमेंट की दुकान है। दो दिन पूर्व वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी देर शाम दो बाइक सवार वहां पहुंचे और उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान धर्मेंद्र ने मेज के नीचे छिपकर जान बचाई।

इस दौरान एक गोली शटर में भी जाकर लगी। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के अन्य लोग वहां एकत्र हो गए। उन्हें देख बाइक सवार भाग गए। इस घटना की व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


अब बुधवार की रात्रि में करीब साढ़े आठ बजे फिर व्यापारी धर्मेंद्र को फोन आया और पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। साथ ही रंगदारी नहीं देने और किसी को बताने पर गोली से उड़ाने की भी धमकी दी।

 इस घटना के बाद से हीव्यापारी और उसके परिजन दहशत में हैं। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में रंगदारी की भी घटना की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें