फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से कुंडल, युवक से लूटी बाइक

Mon, 27 Mar 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना। रंगदारी मांगने के बाद कैराना छावनी में तब्दील है। इसके बावजूद बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। शनिवार की रात एक युवक से नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया। 
विज्ञापन


मोहल्ला आलकला निवासी बाइक सवार सतीश चौहान शनिवार रात 8.30 बजे अलीपुर रोड स्थित अपने घेर पर जा रहा था। अलीपुर रोड पर गैस गोदाम से कुछ आगे निकलकर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार  तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने सतीश की बाइक के आगे अपनी बाइक रोक दी।  

एक बदमाश ने सतीश की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे बदमाश ने सतीश के साथ मारपीट करते हुए उससे 800 रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने सतीश को धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया और फरार हो गए। रात  में ही पुलिस ने मौके पर जाकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं  मिली। 
विज्ञापन


ग्राम निवासी एक ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार सुबह 10 बजे उसकी पत्नी व भाभी तथा 13 वर्षीय बेटी खेत पर चारा काटने गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे तथा आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। उसकी बेटी को गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। आरोपियों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हुए उसकी पत्नी के कुंडल लूट लिए। आसपास के किसान मौके पर आ गए। इससे पहले बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें