फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किवाना में बूथ लूटने की कोशिश

Sun, 06 Dec 2015 12:25 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव किवाना में बूथ लूटने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीठासीन अधिकारी से मारपीट भी की। छीना झपटी में छह बैलेट पेपर फट भी गए। मतदान केंद्र के बाहर हवाई फायरिंग भी की गई। हालांकि अफसरों ने फायरिंग की जानकारी से इंकार किया है। घटना के कारण करीब आधा घंटा तक मतदान बाधित रहा। मामले में पीठासीन अधिकारी ने अज्ञात 50-60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विकास खंड के गांव किवाना में शनिवार को बूथ संख्या 103 कश्यप कालू बाबा चौपाल पर गांव का मतदान केंद्र बना था। अपराह्न करीब तीन बजे गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। इसके बाद करीब 50-60 लोग दीवार फांदकर मतदान केंद्र में घुस आए। पीठासीन अधिकारी राजकुमार के अनुसार लोगों ने बैलेट पेपर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

छीना झपटी में छह बैलेट पेपर फट भी गए। सूचना पर एएसपी वीके मिश्रा, एडीएम भरत पांडे पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। लाठीचार्ज कर पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुला लिया गया। मामले में पीठासीन अधिकारी राजकुमार की ओर से अज्ञात 50-60  लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


एएसपी वीके मिश्रा का कहना है कि गांव में कुछ लोगों ने बूथ लूटने की कोशिश की थी, जिसे पीठासीन अधिकारी और पुलिस प्रशासन की सतर्कता से बच गया। आरोपियों की पहचान की जा रही है।  जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें