फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की खिड़की खोलने के विवाद पर जसाला में बवाल

Wed, 12 Oct 2016 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव जसाला में जला पड़ा छप्पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला में मकान में लगी खिड़की खोलने के विवाद पर जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की और पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की बोलेरो कार क्षतिग्रस्त हो गई और एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपी पक्ष के लोगो का आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उनके घर में तोड़फोड़ करते हुए छप्पर में आग लगा दी। विरोध करने पर परिवार की महिलाओं को पीटा और कपड़े फाड़ दिए। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी देवेंद्र कश्यप गांव में अपना मकान बना रहा है। मकान के एक ओर गुर्जर समाज के लोगों के खेत हैं, जिसमें उनके पूर्वजों के देवस्थान  बने हैं  देवेंद्र ने मकान में एक खिड़की उनके खेत की ओर बना दी। मकान बनाते समय गुर्जर समाज के लोगों ने देवेंद्र को उस तरफ खिड़की लगाने से मना किया था। आरोप है कि उसने ग्रामीणों की नहीं मानी। कई दिन पहले ग्रामीणों ने एसडीएम शामली को शिकायत पत्र देकर देव स्थान की ओर लगी खिड़की को हटवाने की मांग की थी। एसडीएम  ने कांधला थाना पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। 

मंगलवार को खंद्रावली पुलिस चौकी इंचार्ज पिरथी सिंह, सिपाही बलिकरण और ब्रजवीर के साथ जांच के लिए जसाला गांव पहुंचे। पुलिस के मौके पर आते ही दर्जनों ग्रामीण वहां पर जमा हो गए। दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पर जमा हो गए। आरोप है कि देवेेंद्र के घर में मौजूद लोगों ने पुलिस का विरोध किया और उनके जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर पेट्रोल फेंक दिया। साथ ही पथराव भी कर दिया, जिस कारण पुलिस की बोलेरो कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन


उधर, देवेंद्र पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके छप्पर में आग लगा दी और खिड़की तोड़ दी। दूसरे पक्ष के लोगों ने ही पथराव किया, जिसमें पुलिस की गाड़ी का शीशा टूटा। इस प्रकरण में पुलिस ने एसआई पिरथी सिंह की तहरीर पर देवेंद्र सहित उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें