फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुड़ाना के खेत में पड़ा मिला शव

Sun, 12 Mar 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव कुड़ाना में अज्ञात का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

रविवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना से बहावड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर राजकुमार पुत्र महावीर के खेत में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। 

इसकी सूचना जैसे ही खेतों में आए लोगों की लगी तो भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर उसका ग्रामीणों से शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज होना लग रहा है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें