जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद में पथराव और फायरिंग के दौरान दो लोगों की मौत हुए एक सप्ताह बीत गया, मगर अब तक पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवारों में रोष बना है।
कस्बा जलालाबाद में गंगोह रोड नई बस्ती में करीम बेग और शोबी खान पक्ष में 24 फरवरी की शाम टकराव हो गया था। शोबी पक्ष ने मकान की छत से गोलियां बरसाई थीं, जिस कारण सलमान पुत्र यूसुफ और मुजाहिद पुत्र मंजूर की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग से घायल हो गए थे। घायलों का मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मुजाहिद के पिता मशकूर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपी शोबी खान की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शोबी खान, परवेज और दो अन्य आरोपी फरार हैं। एक सप्ताह बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उधार, थानाभवन थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास लगातार चल रहा है।