झिंझाना। क्षेत्र में फिर से खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं, पिछले कई दिनों से सड़कों पर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलों व डंपरों की लाइन लगी है। पुलिस के सामने से ही रेत से भरे वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुलिस इस पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही।
यमुना से रेत निकाल रहे माफिया को पुलिस ने फिर से खुली छूट दे दी है। अमर उजाला द्वारा चलाये गये अभियान के बाद कुछ दिनों तक पुलिस हरकत में रही, लेकिन अब मामला शांत होने के बाद फिर से माफिया सक्रिय हो गए हैं। अब दोबारा फिर सड़कों पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां व डंपर दौड़ रहे हैं।
थानाप्रभारी इस मामले में जवाब देने से बच रहे हैं। वह केवल यही कहते हैं कि जिस खान का ठेका मिला है, वहीं पर खनन करने दिया जाएगा। जबकि झिंझाना में कही भी रेत खनन का ठेका नहीं है। इसके अलावा अवैध रेत खनन की तरफ से प्रशासन भी आंखें मूंदे है।