फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे अज्ञात का शव मिला

Wed, 04 May 2016 11:26 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के बेलवनिया गांव के पास चलंतवा पुल के नीचे बुधवार को 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास ही शराब की खाली शीशी पड़ी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह लोगों ने एनएच 28बी के चलंतवा पुल के पास लोगों को एक शव दिखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शव होने की सूचना पर हनुमानगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने पुल के नीचे पड़े मृतक के चेहरे, पेट और पैर पर चोट के निशान थे।


पास में ही शराब और बीयर की बोतल भी पड़ी थी। लोग आशंका जता रहे थे कि मृतक बिहार का रहने वाला सकता है और यहां शराब पीने आया होगा। मौके पर पहुंची मृतक की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसआई रामाश्रय यादव ने बताया कि शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें