फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में गूंजा कृषि यंत्रों में घोटाले का मुद्दा      

Fri, 02 Jun 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली कृषि गोष्ठी में मंचासीन अधिकारी और लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली। आत्मा योजना के तहत किसान मेला एवं गोष्ठी में किसानों ने गन्ना विभाग में कृषि यंत्रों की खरीद के नाम पर घोटाले का मामला उठाया। कृषि विभाग के अफसरों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। वैैज्ञानिकों ने धान की पूसा  बासमती-छह एवं पूसा बासमती 1509 की प्रजाति लगाने का जोर दिया।      
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को माजरा रोड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार कृषि भवन में कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के तहत किसान मेला एवं गोष्ठी का शुभारंभ नगर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। विधायक ने कहा कि गन्ना फसल को बीमित फसल की श्रेणी से अलग कर दिया गया है। किसानों को सरकारी योजनाओं का गोष्ठी मेलों में हिस्सा लेकर लाभ उठाने का आह्वान किया। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक श्रीपाल राणा ने किसानों को गन्ने की फसल में कम लागत द्वारा अधिक आय प्राप्त करने के उपाए बताए। 

गन्ने-धान  की उन्नति शील प्रजातियों की जानकारी दी। गन्ना शोध संस्थान मुजफ्फरनगर के रिटायर वैज्ञानिक डॉक्टर जगपाल ने रसायनिक उर्वरकों के साथ- साथ कीटनाशक खरपतवार नाशकों का एक साथ मिलाकर प्रयोग नहीं करने की सलाह किसानों को दी। डीडीओ बलराम कुमार ने कहा कि मनरेगा योजना में किसान खेत को समतलीयकरण करा सकता है। सार्वजनिक स्थान, चारागाह के चारों ओर खाई बंदी पौधरोपण इस योजना में करा सकता है। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने धान की  पूसा  बासमती-छह एवं पूसा बासमती 1509 की प्रजाति लगाने का जोर दिया। मेले मे भाकियू नेता सतपाल पहलवान ने आरोप लगाया कि गन्ना विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के खरीद में अपने चहेते दुकानदार को अधिकृत किया गया है. जिससे वह किसानों का बाजार रेट से ज्यादा पर कृषि यंत्रों को बेच रहे हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर  गन्ना विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर देशराज भनेडा, प्रसन्न चौधरी, रूपेंद्र, रविंद्र, महबूब हसन, संदीप कुमार, अनिल कुमार आदि    ने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें