फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को नोटिस जारी

Sat, 11 Nov 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी को बिना अनुमति के बिजली खंभे पर होर्डिंग लगाने के मामले में एसडीएम सदर द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


 शामली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं किया जा रहा है। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल का चुनावी होर्डिग्स खंभे पर बिना अनुमति के लगाए जाने की शिकायत की गई।

शिकायत पर जांच के बाद निर्दलीय प्रत्याशी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर होर्डिंग का खर्चा प्रत्याशी के खर्चे मे शामिल करके वसूला जाए। सपा प्रत्याशी सुमन शर्मा व भाजपा प्रत्याशी दीपिका बंसल को छपवाए गए पोस्टर में प्रिंटिंग प्रेस का नाम देने, प्रकाशक मुद्रक, पोस्टर की संख्या न बताने पर नोटिस जारी किया है। भाजपा प्रत्याशी दीपिका संगल की ओर नोटिस का जवाब आ गया है, मगर सुमन शर्मा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला  है।
विज्ञापन


आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज
कांधला। नगर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने सपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला खैल निवासी फैसल बेग नगर निकाय चुनाव में सपा से चेयरमैन पद के प्रत्याशी हैं।

शुक्रवार को उनके कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह व कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने उनके पक्ष में वोट मांगे थे. जिसके चलते शाम के समय सपा प्रत्याशी फैसल बेग ने नाहिद हसन व विरेंद्र सिंह के साथ एक रोड शो का आयोजन किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया।

 थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि सपा प्रत्याशी के द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिली थी। इस आधार पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें