फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता का हनी तोमर है सुुपारी किलर

Mon, 02 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
शामली। मैनपुरी जिले में भाजपा नेता की हत्या करने वाले सुपारी किलरों में गढ़ीपुख्ता का हनी तोमर भी पकड़ा गया है। मैनपुरी पुलिस ने हनी के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी शामली पुलिस से की, जिसमें मालूम चला कि हनी के खिलाफ पूर्व में रंगदारी का मामला गढ़ीपुख्ता थाने पर दर्ज है। 
विज्ञापन

रविवार को मैनपुरी जिले में रंजिश के चलते भाजपा नेता मदन चौहान और उनके पेट्रोल पंप के सेल्समैन जयकुमार की हत्या की गई। 

मालूम चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें गाजियाबाद जिले के नवनीत को पुलिस ने मार गिराया, जबकि गढ़ीपुख्ता निवासी हनी उर्फ हरेंद्र तोमर तथा बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) क्षेत्र का एक बदमाश भी मौके से पकड़ा गया। मैनपुरी पुलिस ने हनी का आपराधिक रिकार्ड जानने के लिए शामली पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद उसका रिकार्ड खंगाला। पुलिस के मुताबिक आठ महीना पूर्व गढ़ीपुख्ता के पशु चिकित्सक से अज्ञात बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी।

रंगदारी मांगने वाले का नंबर रिपोर्ट में दिया गया था। तब मामले में एनसीआर दर्ज हुई थी। विवेचना के दौरान हरीश गढ़ीपुख्ता और हनी उर्फ हरेंद्र निवासी मोहल्ला चौधरान गढ़ीपुख्ता का नाम प्रकाश में आया था। उस मामले में हनी को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर मिल गया था, जबकि हरीश गढ़ीपुख्ता को जेल में बंद है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे की विवेचना पूरी करते हुए हनी तोमर के खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि मैनपुरी पुलिस ने संपर्क किया है, हनी तोमर का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उसके खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने में एक मामला दर्ज है। हालांकि सुपारी लेने वाला बदमाश कौन सा है। यह अभी संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें