कैराना। देर रात्रि हरियाणा से अवैध शराब ला रहे तस्करों ने आबकारी टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद तस्कर गाड़ी सहित फरार हो गए। हालांकि आबकारी अधिकारी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
हरियाणा से देर रात्रि तस्कर अवैध शराब गाड़ी में भरकर ला रहे थे। यमुना चेकपोस्ट पर जब वह पहुंचे, तो वहां मौजूद आबकारी टीम ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जिस पर उन्होंने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान आबकारी टीम ने गाड़ी का पीछा कर खुरगान बाईपास के पास तस्करों को घेर लिया।
खुद को घिरता देख माफियाओं ने आबकारी टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देख आबकारी टीम के सदस्यों ने इधर उधर भागकर जान बचाई। जिसके बाद माफिया गाड़ी लेकर फरार हो गए। उधर, आबकारी अधिकारियों ने इस तरह की घटना से इंकार किया है।