फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर नहीं पहुंचा पलविंदर उर्फ पिंदा

Sat, 10 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file
विज्ञापन
कैराना। नाभा जेल ब्रेक का मास्टर माइंड पलविंदर उर्फ पिंदा कैराना कोर्ट में शुक्रवार को पेशी पर नहीं पहुंच   सका। पिंदा के कोर्ट नहीं पहुंचने     पर अगली पेशी की तारीख 22 दिसंबर नियत की गई है। 
विज्ञापन


27 नवंबर को पंजाब की नाभा जेल से छह कैदियों को भगाने के आरोपी पलविंदर उर्फ पिंदा को कैराना पुलिस ने दबोच लिया था। पुलिस ने आतंकियों को फरार करने के आरोपी पिंदा का चालान करके कैराना स्थित एसीजेएम कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

पलविंदर को जेल भेजने के एक दिन बाद ही पंजाब पुलिस आरोपी पिंदा को बी वारंट पर पंजाब ले गई थी। शुक्रवार को पिंदा की कैराना की एसीजेएम कोर्ट में पेशी होनी थी। सांय चार बजे तक भी पंजाब पुलिस पलविंदर को कैराना कोर्ट में पेशी के लिए लेकर नहीं पहुंची। सूत्रों के अनुसार जेल में बंद पलविंदर बीमार चल रहा है। जिस कारण पंजाब पुलिस उसे कैराना कोर्ट में पेशी पर नहीं ला पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें