फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाकर्मी की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
jail break
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शेखाना में नगर पालिकाकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखाना निवासी रामू वाल्मीक पुत्र मुंशी की पांच दिसंबर को वाहन से टक्कर मारकर और कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में रामू की पत्नी ने मोहल्ले के आसिम, मोसीन, इबनुल, जैनुल और जियाउद्दीन के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार पी ने कार्रवाई के लिए स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ व वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारिक खां के अलावा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेशचंद्र पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक श्रीराम पटेल की टीम को लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शहर के मोहल्ला शेखाना निवासी इबनुल पुत्र मैनुद्दीन व उसके भाई असीम को रोडवेज बस स्टैंड सरायमीरा से गिरफ्तार किया है। एएसपी वंशराज यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस कार्यालय में बताया कि रामू की पत्नी ने उक्त लोगाें के खिलाफ वर्ष 2015 में रेप व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले में सुलह करने के लिए आरोपियाें ने रामू की पत्नी को दो लाख रुपये भी दिए थे। फिर भी रामू समझौता नहीं कर रहा था।  इस पर इबनुल ने अपने भाई आसिम और अन्य सहयोगियों का सहारा लेकर रामू की हत्या की योजना बना डाली। गुरसहायगंज से अपने रिश्तेदार का लोडर लेकर आए और पांच दिसंबर की सुबह जैसे ही रामू कुल्हाड़ी लेकर घर से पुलिस लाइन रोड के लिए निकला। तभी आरोपियों ने योजना के तहत लोडर से रामू को टक्कर मार दी। लेकिन रामू किसी तरह बच गया। इस पर इबनुल और रामू की भिड़ंत हुई। इस दौरान रामू ने कुल्हाड़ी मारकर इबनुल को घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने रामू को दबोच लिया कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।  पकड़े गए आरोपियों ने घटना को कबूल किया। बाद में दोनो आरोपियाें को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें