झिंझाना । बाइक लूट के वांछित की तलाश में दबिश देने पहुंची हरियाणा की थाना घरोंडा की टीम ने दो आरोपियों को दबोच लिया। इनको टीम साथ ले गई।
शनिवार सुबह हरियाणा के थाना घरोंडा पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला शाहमुबारिक में बाइक लूट के आरोपियों की तलाश में छापा मारा। टीम ने बाइक मैकेनिक बिलाल और भोल्लर निवासी भैरगढ़ बिड़ौली को हिरासत में लिया।
हरियाणा पुलिस के एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया दोनों आरोपियों ने घरोंडा थाना क्षेत्र से कई बाइक चोरी की। इनकी पहचान सीसीटीवी से हुई। टीम पकड़े दोनों को साथ ले गई।
थाने की मोहर लगाने पर हंगामा
झिंझाना। थाना झिंझाना पहुंची घरोंडा पुलिस के दीवान द्वारा थाना कार्यालय में जाकर स्वयं थाने की मोहर उठाकर सादे कागजों पर लगा दी। जिसको लेकर हैड मोहर्रिर के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में थाना प्रभारी आरबी सिंह ने मामला शांत कराया।