कैराना। जिस गुंडागर्दी के चलते कैराना से पलायन हुआ और जिसे मुद्दा बनाकर भयमुक्त माहौल बनाने का वायदा कर भाजपा आज सूबे में राज कर रही है, कैराना में यह दावा खोखला साबित हो रहा है। कैराना की सालों पुरानी मशहूर चाट की दुकान संचालक को एक नेताजी ने धमकी दे डाली।
नेताजी पूर्व में कैराना विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पीड़ित दुकानदार ने सीओ कैराना को तहरीर देते हुए जान माल की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है।
मोहल्ला सरावज्ञान निवासी आकाश कश्यप ने सीओ को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि उसकी जोड़ियां कुआं पर जम्मल चाट भंडार के नाम से दुकान है। उसके पिता ने सालों पूर्व यह दुकान किराए पर ली थी।
तब से वह अपनी उसमें चाट की दुकान उसमें किए हुए है। बाद में किराए विवाद को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था, जिसका फैसला उसके पक्ष में आ गया। आरोप है कि अब कैराना का एक नेता जो पूर्व में कैराना से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है धमकी दे रहा है तथा छह लाख रुपये मांग रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि यदि छह लाख रुपये नहीं दिए तो दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया जाएगा। सीओ भूषण वर्मा ने सीओ ने जांच करा कर
कार्रवाई का आश्वासन दिया है।