फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर में जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 27 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के गांव लिलौन में हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। लिलौन में अपने घेर में जा रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। घटना की वजह दो परिवारों चल रही रंजिश बताई जा रही है। देर रात एएसपी अनिल कुमार झा मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से तहरीर देने की तैयारी चल रही थी। गांव लिलौन निवासी अंशुल उर्फ बिट्टू पुत्र हरबीर (35) रविवार शाम करीब पौने आठ बजे घर से खाना खाने के बाद घेर के लिए निकला था। बताया जाता है कि रास्ते में चार युवकों ने उसको घेर लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गगोली की आवाज सुनकर मौके पर परिजन आ गए।

सरेशाम गांव में हत्या की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से उसकी पूछताछ शुरू कर दी। उधर, परिजन हमलावरों की गिरफ्तारी पर अड़   गए और शव को उठने का विरोध करने लगे। रात में एएसपी के समझाने पर ग्रामीणा शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें