फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में महिला से गैंगरेप

Sat, 28 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। घर में घुसकर पांच युवकों द्वारा महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कांधला थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह गांव में ही अपने दादा के चुनाव प्रचार के लिए गया हुआ था। इस दौरान पत्नी घर पर अकेली थी। आरोप है कि रोहित, ओमपाल निवासी गढ़ीश्याम, इरफान निवासी गंगेरू और दो अन्य साथी उसके घर में घुस गए।

उक्त युवक भी एक प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते घूम रहे थे। आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और तमंचा कनपटी पर सटाकर गोली मारने की धमकी देकर पांचों ने गैंगरेप किया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अपने घरों से फरार हो गए हैं, गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उधर, पीड़ित महिला को डाक्टरी के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें