फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप और अश्लील क्लिप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2015 12:26 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव में युवती से गैंगरेप कर अश्लील क्लिप बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार चारों आरोपियों की तलश जारी है।
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव की युवती से शादी से पूर्व पांच लोगों ने गैंगरेप कर अश्लील क्लिप बनाई थी। इसके बाद युवती की हरियाणा में शादी हो गई, तो आरोपियों ने उसकी वीडियो इंटरनेट पर डालकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में युवती ने हरियाणा पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने घटनास्थल शामली जिले का होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था।

 शनिवार को पीड़िता परिजनों के साथ एसपी शामली से मिली थी। एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रविवार को गढ़ीपुख्ता पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी गांव नाहर माजरा निवासी जितेंद्र को भैंसवाल अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता एसओ अमरदीप लाल ने बताया कि गैंगरेप करने और अश्लील क्लिप बनाने के मुख्य आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें