फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-हरियाणा के किसानों के बीच फायरिंग, एक की मौत

Tue, 03 Apr 2018 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)।  सीमा-विवाद को लेकर हरियाणा-यूपी के किसान आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में यूपी के एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर कैराना एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र का गांव बल्हेड़ा और हरियाणा के गांव बल्हेड़ा और राणामाजरा की सीमा मिली हुई है। बीच में यमुना नदी बहती है। यूपी के गांव बल्हेड़ा के किसान राजेश (32) और उसके चाचा सुभाष ने यमुना नदी के पास अपने करीब ढाई सौ बीघा खेतों में गेहूं की फसल की बुवाई कर रखी है। सोमवार की दोपहर हरियाणा के कुछ किसानों ने कैंपेन मशीन से गेहूं काटने प्रारंभ कर दिए।

तीन बजे तक करीब सौ बीघा गेहूं कट चुके थे। इसकी सूचना किसी ने राजेश व सुभाष को दे दी, जिसके बाद वह वहां पहुंच गए और विरोध करने लगे। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने दोनों पर फायरिंग कर दी। इसमें राजेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुभाष सिर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


हरियाणा व यूपी किसानों के बीच संघर्ष की सूचना मिलने पर मौके पर एसडीएम दुष्यंत मौर्य, सीओ कैराना राजेश तिवारी कैराना, झिंझाना, चौसाना, ऊन, आदि थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उधर, हरियाणा के थाना सनौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम व सीओ ने मौके से गेहूं काटने की दो मशीनें कैंपेन के अलावा दो ट्रैक्टर व दो ट्राली के अलावा आधा दर्जन बाइकों को अपने कब्जे में लेेने के साथ ही छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शाम तक इस मामले में तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी।  मृतक राजेश के पिता श्यामलाल ने बताया की उनकी यमुना नदी के रकबे में लगभग साढ़े तीन सौ बीघा जमीन है। इसमें सौ बीघा में गन्ने की फसल है, जबकि ढाई सो बीघा में गेहूं की फसल है। पूर्व में हरियाणा के इरफान आदि गन्ने की फसल को भी जबरदस्ती काट कर ले गए थे। सोमवार को राजेश की हत्या कर गेहूं की फसल को काट कर ले गए हैं।
तनाव के बाद फोर्स तैनात
सीमा विवाद पर किसानों के बीच हुए संघर्ष के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान वहां पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। सीओ के आदेश पर झिंझाना और कैराना पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात की गई है। उधर, देर शाम तक सीओ भी गांव में डेरा जमाए हुए थे।
--------------
सीमा विवाद को लेकर दोनों ओर के किसानों के बीच झगड़ा हुआ है। एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-राजेश कुमार तिवारी
सीओ कैराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें