फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टफूड विक्रेताओं से लूट

Fri, 23 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
फास्टफूड विक्रेताओं से लूट - फोटो : फास्टफूड विक्रेताओं से लूट
विज्ञापन
शामली के फव्वारा चौक पर फास्ट फूड की ठेली लगाने वाले दो भाइयों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और दुकानदारी के रुपये लूट ले गए। पीड़ित आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। मामले में सीओ ने तत्काल इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


शामली निवासी नितिन और मनोज फव्वारा चौक के पास मोमोज की ठेली लगाते हैं। आरोप है बुधवार रात उनकी ठेली पर दो-तीन युवक खड़े होकर शराब पी रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद आरोपी वहां से दोनों भाइयों के गल्ले में रखे तीन-चार हजार रुपये उठा ले गए। घायल हुए दोनों भाइयों ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोतवाली में उनकी एक नहीं सुनी गई।

बृहस्पतिवार को पीड़ितों ने इस संबंध में सीओ शामली निशांक शर्मा से कार्रवाई की गुहार लगाई तो उन्होंने इंस्पेक्टर शामली को कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़ितों को कई दिनों तक चक्कर कटवाए जाते हैं, उसके बाद ही कोई  सुनवाई हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें