फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर दबिश, फिर भी हाथ खाली

Sun, 27 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
invastegation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के झिंझाना में तेलंगाना हैदराबाद की क्राइम ब्रांच ने लुटेरों की तलाश में रात भर क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस के हाथ कोई भी आरोपी नहीं लग सका। जिसके बाद शनिवार को पुलिस टीम ने बावरिया समाज के लोगों के साथ थाने में बैठक की और आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद मांगी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात में हैदराबाद से आई क्राइम ब्रांच टीम झिंझाना पहुंची। इस दौरान चेन स्नेचिंग के आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम ने बावरिया के 12 में से नौ गांवों में रात भर दबिश दी, लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं लग सका।

क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी श्याम बाबू ने बताया कि तेलंगाना प्रदेश के हैदराबाद में झिंझाना के बावरियों ने 2010 से लेकर अब तक करीब 1500 चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


कई महिलाओं की घटना के दौरान मौत भी हो चुकी हैं। सीसीटीवी कैमरों से मिली फुटेज के आधार पर झिंझाना क्षेत्र के करीब 150 युवकों की पहचान की गई है। इनमें से 12 युवक हिरासत में लिए जा चुके हैं।
 
 फिलहाल गोविंद निवासी खानपुर कलां की निशानदेही पर क्षेत्र के नौ गांवों में छापामारी की गई, लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है। गोविंद ने अपने दो  साथियों कृष्णा और पिंटू के साथ 80 चेन लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।

टीम के प्रभारी श्याम बाबू ने बताया कि पिंटू निवासी नया बांस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। मंगल उर्फ मनप्रीत निवासी खानुपर कला को देखते ही गोली मारने के आदेश न्यायालय से मिले हुए हैं। इसके अलावा 15 आरोपी हिट लिस्ट में हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें