फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे, मारने की धमकी

Mon, 13 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला आर्यनगर में सोमवार देर रात श्यामलाल के मकान पर पहुंचे दूसरे समुदाय के युवकों ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकियां दीं।
विज्ञापन


दरवाजे पर डंडे और तलवारों से प्रहार किए तथा दरवाजा भी तोड़ दिया। इसी दौरान आरोपी युवकों के परिजन वहां पहुंचे और युवकों को धमका कर वहां से ले गए। घटना को लेकर मोहल्ले लोगों में रोष व्याप्त हो गया। 

मालूम चला है कि युवकों का आर्यनगर निवासी किसी युवक से झगडा हुआ था, जबकि युवकों ने श्यामलाल के मकान पर पहुंचकर हमला बोल दिया। घटना से श्यामलाल का परिवार घबराया हुआ है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि हमारा किसी से झगडा नहीं हुआ। उधर, घटना की सूचना पर जलालाबाद चौकी से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए श्यामलाल से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें