शामली। पशुओं का कटान कर रहे तस्करों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से कई कटड़े मुक्त कराए है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम तथा फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रविवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की ईदगाह के पास एक स्थान पर पशुओं का कटान करने की तैयारी चल रही है। कोतवाली पुलिस ने देर रात ही मौके पर छापा मार दिया।
पुलिस को देखकर वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान पशुओं का कटान करने वाले दो लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जान बचाई। हालांकि इस मामले में एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे नवाब पहलवान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से पर कई कटडे़ मुक्त कराए है। मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी नवाब पहलवान का चालान कर दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि अवैध रूप से पशुुओं का कटान नहीं होने दिया जाएगा।