फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर लूटपाट

Tue, 12 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। शामली करनाल हाईवे पर स्थित ढाबे पर बदमाशों ने रविवार रात धावा बोल दिया। बदमाशों ने ढाबे पर मौजूद ट्रक चालकों व संचालक को हथियारों के बल पर आतंकित कर लाखों की नगदी व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। वारदात के बाद ढाबा संचालक ने पुलिस
विज्ञापन

कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। 

मेरठ करनाल हाईवे स्थित पंजाब हिमाचल ढाबा है। रविवार की देर रात करीब दो बजे ढाबे पर ट्रक चालक व संचालक सो रहे थे। तभी बदमाश वहां पहुंचे और ढाबे पर सो रहे ट्रक चालकों को पीटना शुरू कर दिया। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान बदमाशों ने सभी को तमंचे से आतंकित करते हुए कवर कर लिया।

इसके बाद बदमाशों ने उलकाराम से एक मोबाइल, 17 हजार की नगदी, गुलजार सिंह से 16 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए, जबकि ढाबा संचालक बिट्टू, सोभी सिंह, जागड़ा, गुरमीत सिंह के साथ मारपीट की गई और ढाबे की अलमारी से रखे 80 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।  ढाबा संचालक गुरमीत सिंह निवासी झिमरेड़ी थाना जानसा कुरुक्षेत्र ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की। जिसके बाद पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने 315 बोर के खाली खोखे बरामद किए हैं। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बदमाशों की तलाश में कांबिग की गई, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। ढाबा संचालक की ओर से छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें