फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में तोड़फोड़, चालक और परिचालक को पीटा

Thu, 18 May 2017 12:15 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबरी। भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली में साइड लगने पर रोडवेज बस के चालक और परिचालक को पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित बस चालक ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।       
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव मोर माजरा निवासी शोकेंद्र ने बुधवार दोपहर बाबरी थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि वह रोडवेज पर परिचालक है। मंगलवार रात बस चालक दीपक के साथ वह थानाभवन जा रहे थे। गोगवान जलालपुर गांव के निकट भूसे से  लदी ट्रैक्टर ट्राली में साइड लग गई।

आरोप है कि इसके बाद ट्रैक्टर चालक गोगवान  निवासी सोनू और उसके चार अज्ञात साथियों ने मिलकर बस में तोड़फोड़ कर दी तथा विरोध करने पर उन्हें पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


उधर, गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मंगलवार रात अपनी लड़की के साथ अपने घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। महिला ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  

गांव आदमपुर निवासी गौरव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चूनसा गांव निवासी अंकित मलिक ने मंगलवार रात उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा और शोरशराबा होने पर वह अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें