फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के ठेकेदार से रंगदारी मांगी

Mon, 28 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में व्यापारियों से रंगदारी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। अभी हाल ही में कपड़ा व्यापारी से रंगदारी के मांगने के मामले में दो आरोपी फरार हैं। वहीं अब विद्युत निगम के ठेकेदार को कॉल कर दो लाख की रंगदारी मांगी गई है। दहशत में आए व्यापारी ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। 
विज्ञापन


झिंझाना के नया गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार हाल निवासी करनाल रोड निवासी टीचर्स कालोनी शामली विद्युत निगम में ठेकेदार है। 24 मार्च को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले दो लाख रुपये की मांग की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। होली होने के कारण ज्ञानेंद्र ने इसे मजाक में लिया।

इसके बाद रात के समय एक ओर अंजान नंबर से कॉल कर धमकी दी गई। दहशत में आए ज्ञानेंद्र ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद 25 मार्च की सुबह करीब सवा नौ बजे फिर ज्ञानेंद्र के मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल की गई। जिसे ज्ञानेंद्र ने रिजेक्ट लिस्ट में डाल दिया।
विज्ञापन


अब रविवार को फिर से ज्ञानेंद्र को अंजान नंबर से कॉल की गई और रंगदारी मांगी गई। लगातार आ रही कॉल के बाद ज्ञानेंद्र दहशत में है। रविवार शाम वह कोतवाली में पहुंचा और मामले की तहरीर दी। उधर, कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें