फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से हुई थी सोनू की मौत

Wed, 01 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
poison - फोटो : amar uajal
विज्ञापन
शामली में चार माह पूर्व जनपद के चर्चित हत्याकांड बीडीसी सदस्य सोनू की बिसरा रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में बीडीसी की जहर से मौत का राज उजागर हो गया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बाबरी थानाक्षेत्र में चार माह पहले नलकूूप पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू की लाश पड़ी मिली थी। परिजनों ने राजनीतिक मर्डर का आरोप लगाते हुए इस प्रकरण में शेरसिंह राणा, अनिल टीनू, सुधीर चौधरी,  वेदविलास, बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने वेदविलास और बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, अनिल टीनू तथा सुधीर चौधरी को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी।

सोनू के शरीर पर जख्म का कोई भी निशान नहीं था। जिस पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सोनू की मौत का राज नहीं हो सका था इस कारण यह एक मौत की गुत्थी बन कर रह गई थी। पुलिस ने शव का बिसरा रिजर्व कर उसे परीक्षण के लिए आगरा लैब में भेज दिया गया था। 
विज्ञापन

तीन माह बीतने के बाद अब बिसरा की जांच रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार जांच रिपोर्ट में सोनू की मौत जहर के कारण हुई है। उसके शरीर में जहर पाया गया। इसी के चलते अब पुलिस जहर से हुई सोनू की मौत को आधार पर बनाकर अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी। इसी के चलते अब आरोपियों पर निश्चित ही पुलिस का शिकंजा भी कसेगा, क्योंकि पुलिस सोनू की बिसरा की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें