फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबिर की तलाश में दबिश

Mon, 08 May 2017 12:25 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : file
विज्ञापन
कैराना । मुकीम काला गिरोह का कुख्यात शूटर साबिर निवासी जंधेडी तीन दिन पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। रविवार को बाराबंकी        जिले के थाना जैदपुर की पुलिस ने कैराना पुलिस को साथ लेकर       साबिर की तलाश में गांव जंधेडी में दबिश डाली। मगर उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


हत्याएं, लूट, डकैती व रंगदारी के आरोप में मुकीम काला गिरोह          का शार्प शूटर साबिर जंधेडी सिद्धार्थनगर जेल में बंद था। शुक्रवार को हरियाणा में पेशी के बाद वापस ले जाते समय साबिर पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया था। इससे पूर्व वाजिद काला भी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। बाद में मुकीम काला गिरोह का मुंशाद निवासी बलवा मैनपुरी जेल से फरार हो गया था। 

दोनों फरार बदमाशों का पुलिस कोई पता नहीं लगा पायी थी           कि मुकीम काला गिरोह का शूटर साबिर जंधेड़ी भी तीन दिन पहले पुलिस का चकमा देकर फरार हो गया। जिससे पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई। वहीं, रविवार को बाराबंकी जिले के थाना जैदपुर         के एसआई राशिद खान अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


 कोतवाली में आमद दर्ज       कराने   के बाद बाराबंकी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर साबिर के पैतृक गांव जंधेड़ी में  दबिश डाली, लेकिन साबिर का       कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें